इंदौर के बंबई बाजार में नगर निगम ने अतिक्रमणकारियों पर की सख्त कार्रवाई, हटाए अवैध कब्जे

indore news

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई लगातार जारी है। गुरुवार को निगम टीम बंबई बाजार पहुंची तो हड़कंप मच गया। बता दें कि इस क्षेत्र में करीब 70 साल बाद नगर निगम का इतना बड़ा रिमूवल अमला करवाई करने अंदर पहुंचा और बिना किसी प्रभाव और विवाद के कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, इंदौर नगर निगम की रिमूवल गैंग और अधिकारियों को दोपहर में बैठक की सूचना प्राप्त हुई जिसके बाद निगम के सभी रिमूवल गैंग के अधिकारी और कर्मचारी नगर निगम पहुंचे जहां महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने रिमूवल प्रभारी निरंजन सिंह चौहान और प्रभारी आयुक्त अभिलाष मिश्रा को बंबई बाजार क्षेत्र में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। आदेश मिलने के बाद रिमूवल की गैंग तुरंत बंबई बाजार पहुंची और क्षेत्रीय एसीपी देवेंद्र धुर्वे, अन्नपूर्णा और सराफा थाना क्षेत्र के पुलिस बल के साथ कार्रवाई शुरू की।

[dgv_vimeo_video id=”896919333″]

इंदौर के बंबई बाजार में बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ टीयर गैस और लाइन से क्यू आर एफ की टीम भी मौके पर पहुंची और भारी सुरक्षा के बीच कार्रवाई शुरू की गई। जहां निगम की टीम ने कई नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई की साथ ही अतिक्रमण को भी हथौड़े से तोड़ा गया। निगम ने करीब पचास से ज्यादा दुकानों का अवैध कब्ज़ा हटाया।

[dgv_vimeo_video id=”896919575″]

[dgv_vimeo_video id=”896919714″]

इस बारे में इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सख्त लहजे मेंं चेतावनी देते हुए कहा है कि शहर के संवेदनशील क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे शहर में अतिक्रमण की कार्रवाई की जा रही है जिन लोगों ने भी अतिक्रमण किया हुआ है उनसे अनुरोध है कि अतिक्रमण हटा लें वरना निगम अपने तरीके से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगा।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”896921657″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews