राम मंदिर शिलान्यास पर मुस्लिम महिलाओं ने जताई खुशी, इंदौर में मनाया जश्न

राम मंदिर शिलान्यास पर मुस्लिम महिलाओं ने जताई खुशी, इंदौर में मनाया जश्न

इंदौर,आकाश धोलपुरे

अयोध्या में श्री राम मंदिर भूमिपूजन के बाद न सिर्फ हिंदू धर्मावलंबियों में खुशी का माहौल व्याप्त है बल्कि मुस्लिम समुदाय ने भी इस खास लम्हे पर खुशी जताई है। इंदौर में हिंदू – मुस्लिम एकता की एक मिसाल पेश की गई जो न सिर्फ देश बल्कि समूचे विश्व के लिए एक बड़ा संदेश है।

दरअसल, इंदौर की सड़को पर गुरुवार को साझा संस्कृति मंच द्वारा सांसद शंकर लालवानी की मौजूदगी में मुस्लिम महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद प्रेषित किया। इसी के साथ देश में इंदौर ने धार्मिक एकता की एक अलग मिसाल पेश की है। एक बार फिर मध्य प्रदेश ही नहीं पूरे देश में यह साबित हो गया है जहां हिंदू धर्म को मानने वाले लोगो ने 5 अगस्त का दिन भगवान राम के मंदिर के निर्माण का उत्सव के रूप में दीपावली की तरह मनाया, वहीं 6 अगस्त गुरुवार को मुस्लिम धर्मावलंबी महिलाओं द्वारा संस्कृति साझा मंच के बैनर तले सांसद शंकर लालवानी को धन्यवाद पत्र भेंट किया गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्री राम मंदिर निर्माण के लिए धन्यवाद दिया गया है। मुस्लिम महिलाओं ने इस दौरान मीडिया को कहा कि उन्होंने भी बुधवार रात घर पर दिए जलाए थे श्री राम मंदिर निर्माण की खुशी में आतिशबाजी भी की।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews