MP Food: मध्य प्रदेश में यहां मिलती है बाटी की ढेरों वैरायटी, बेहतरीन स्वाद के साथ सेहत का भी रखा जाता है ख्याल

MP Food

MP Food Hindi: मध्यप्रदेश एक धार्मिक और ऐतिहासिक जगह है जो अपने विभिन्न पर्यटन स्थलों के चलते दुनिया भर में प्रसिद्ध है। लेकिन घूमने फिरने के स्थानों के लिए प्रसिद्ध हिंदुस्तान का यह दिल अपने बेहतरीन स्वाद से सभी को दीवाना बनाने का हुनर भी अपने अंदर छिपाए हुए है। एमपी के मालवा क्षेत्र में दाल बाटी सबसे ज्यादा पसंद की जाती है और हर खास मौके पर इसे जरूर बनाया जाता है।

प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाला इंदौर खान-पान का शहर कहा जाता है और यहां आपको एक नहीं बल्कि ढेरों वैरायटी फूड आइटम्स में मिल जाएगी। पोहे के बाद इंदौरियों की जो दूसरी सबसे पसंदीदा चीज है वह दाल बाटी है। बात चाहे इंदौर के 56 की कर ली जाए या फिर सराफा की दोनों ही जगह और इसके अलावा शहर की बहुत सी जगह पर आपको दाल बाटी अलग अलग स्वाद में मिल जाएगी। आज हम आपको यहां की एक ऐसी दुकान के बारे में बताते हैं। जहां आपको एक नहीं बल्कि अनेकों बाटी की वैरायटी मिलेगी।

नाम एक वैरायटी अनेक

इंदौर के प्रसिद्ध सराफा चौपाटी में सेठ बाटी वाले की दुकान स्थित है और यहां पर एक नहीं बल्कि ढेरों वैरायटी की बाटियां अवेलेबल है, जो लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध है। जब आप यहां जाएंगे तो आपको नॉर्मल बाटी के अलावा पनीर की बाटी, आलू की बाटी, मूंग की बाटी समेत कई तरह की स्वादिष्ट वैरायटी मिलेगी।

इस दुकान पर कई तरह के व्यंजन मिलते हैं, जो लोगों के बीच काफी पॉपुलर है और हफ्ते के सातों दिन यह आने वाले ग्राहकों के लिए खुली रहती है। लेकिन सबसे ज्यादा यहां की अलग-अलग बाटी की वैरायटी को पसंद किया जाता है।

सेहतमंद है बाटी

सभी जानते हैं कि बाटी आज का नहीं बल्कि बहुत पुराना व्यंजन है। जो भारत के हर राज्य के हर शहर में अलग अलग अंदाज में बनाकर खाया जाता है। आजकल भूख लगने पर लोगों को सबसे पहले फास्ट फूड का ख्याल आता है लेकिन सेहत के लिहाज से यह बहुत हानिकारक होता है।

दुकान के संचालक का कहना है कि हम ढेर सारी वैरायटी की बाटी इसलिए बनाते हैं ताकि जो ग्राहक को पसंद हो वो उसका स्वाद आराम से ले सके। यहां पर बटर में डुबोकर स्वादिष्ट हरी चटनी और दही के साथ बाटी परोसी जाती है। सबसे खास बात यह है कि इसे तैयार करने के लिए मक्के और बाजरे के आटे का उपयोग किया जाता है और वैरायटी के अनुसार स्टफिंग की जाती है। इसके बाद इसे सिगड़ी में सेंका जाता है और कोई भी ऐसी चीज उपयोग नहीं होती हो सेहत को नुकसान पहुंचाए।

अलग अलग है रेट

यहां पर मिलने वाली अलग-अलग वैरायटी के भाव भी अलग-अलग है। आलू और मूंग की बाटी 45 रुपए में तो पनीर की बाटी यहां 50 रुपए में मिलती है। चीज लोडेड बाटी का ऑप्शन भी यहां पर मौजूद है जिसके लिए ग्राहक को 60 चुकाने होते हैं। अगर आप भी मालवा के इस प्रसिद्ध व्यंजन को खाने के शौकीन है और रेगुलर की जगह डिफरेंट वैरायटी की बाटी ट्राई करना चाहते हैं तो आपको एक बार दुकान की स्वादिष्ट बाटियों का स्वाद जरूर चखना चाहिए।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews