Indore News: मासूम बच्चे के धर्मांतरण का आरोपी गिरफ्तार, नरोत्तम मिश्रा बोले ‘प्रदेश में इस तरह की मानसिकता को कुचल दिया जाएगा’

Indore News: मासूम बच्चे के धर्मांतरण का आरोपी गिरफ्तार, नरोत्तम मिश्रा बोले ‘प्रदेश में इस तरह की मानसिकता को कुचल दिया जाएगा’

Indore News: इंदौर में 8 साल के मासूम बच्चे के धर्मांतरण का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी इलियाज कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की जानकारी गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी है। मिश्रा ने यह भी कहा कि, “प्रदेश में इस तरह की मानसिकता को कुचल दिया जाएगा।” उन्होनें बताया कि, “यह मामला संज्ञान में आया है, जो कुछ समय से सुर्खियों में है। इलियाज़ कुरैशी के साथ एक लड़की रहती थी, जिसका बच्चा जैन परिवार का था। जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।”

जांच के बाद आरोपी गिरफ्तार

कुछ दिनों पहले इंदौर के खजराना थाने में फरियादी महेश कुमार नाहटा ने इलियाज कुरैशी के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। साथ ही आरोपी पर अपनी पत्नी और बेटे के धर्मांतरण का आरोप लगाया था।  मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 3-4, धारा 420, धारा 467, धारा 468 और धारा 471 के तहत पुलिस ने FIR दर्ज किया था। जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

फरियादी ने क्या कहा?

फरियादी के मुताबिक वह पिछले कई वर्षों से अपनी पत्नी और बेटे की तलाश कर रहा है। लेकिन उन्हें मुस्लिम परिवेश में देखकर दंग रह गया है। महेश नाहटा के मुताबिक उसके बेटे का नाम मनन जैन था। लेकिन आरोपी इलियाज कुरैशी ने जिहादी मानसिकता से जबरदस्ती उसका खतना करवा दिया और उसे इस्लामिक तौर-तरीके से रहने के लिए मजबूर किया। फरियादी ने अपनी पत्नी के धर्म परिवर्तन का आरोप भी लगाया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews