इंदौर में एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अभिनेत्री नेहा शर्मा, एक झलक पाने के लिए उमड़ी भीड़

इंदौर में एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अभिनेत्री नेहा शर्मा, एक झलक पाने के लिए उमड़ी भीड़

Indore News: अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों काफी चर्चा में है। अपने वैवाहिक जीवन में हो रहे उतार-चढ़ाव को लेकर आय दिन खबरों में दिख ही जाते हैं। वर्तमान में एक्टर अपनी आगामी फिल्म “जोगीरा सारा रा रा” के प्रोमोशन में जुटे हुए हैं। जिसके लिए वह अभिनेत्री नेहा शर्मा और फिल्म की पूरी टीम के साथ इंदौर पहुंचे। जिले के मल्हार मेगा मॅाल में दोनों ही कलाकारों की एक झलक पाने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ उठी। दर्शकों को भी फिल्म के ट्रेलर का भी इंतजार है।

26 मई को रिलीज होगी नवाजुद्दीन सिद्दीकी की नई फिल्म

इस दौरान नवाजुद्दीन सिद्दीकी और नेहा शर्मा और “जोगीरा सारा रा रा” फिल्म की टीम ने प्रशंसकों को भी निराश नहीं किया। अपने प्रशंसकों के साथ खूब मस्ती-कॅामेडी की। फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, 26 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

फिल्म को लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के विचार

26 मई को रिलीज होने वाली यह फिल्म एक ऐसे जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने-अपने परिवारों के दबाव के बावजूद किसी बंधन में बंधने के तैयार नहीं है। फिल्म के बारे में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि “‘जोगीरा सारा रा रा’ यह वास्तव में मेरे लिए बहुत अलग फिल्म है। मैं आमतौर पर अपने रंग की वजह से डार्क फिल्मों के लिए जाना जाता हूं। ‘जोगीरा सारा रा रा’ फिल्म में कैरेक्टर का नाम जोगी प्रताप है। यह फिल्म बहुत हल्की-फुल्की और मनोरंजक है, जिसे पूरे परिवार के साथ देखा जा सकता है”

फिल्म की कास्ट

फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दकी के साथ नेहा शर्मा ‘डिंपल’ के किरदार में दिखेंगी। इन दोनों के अलावा फिल्म में संजय मिश्रा, महाअक्षय चक्रवर्ती, जरीना वहाब भी दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएंगे। संगीत में तनिष्क बागची, मीत ब्रदर्स और हितेश मोदार ने महत्वपूर्ण योगदान निभाया है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews