NEET PG 2023 : MP के मेडिकल छात्र नीट पीजी के लिए हो सकते है अपात्र, ये है कारण

NEET PG 2023 : MP के मेडिकल छात्र नीट पीजी के लिए हो सकते है अपात्र, ये है कारण

NEET PG 2023 : राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड यानि नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेस ने नीट 2023 (National Eligibility cum Entrance Test 2023) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है, जारी किये गए कार्यक्रम के अनुसार आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 27 जनवरी 2023 है। बोर्ड ने एक मांग के आधार पर संशोधित आदेश जारी कर इंटर्नशिप पूरी करने की कट ऑफ़ तारीख 31 मार्च 2023 से बढ़ाकर 30 जून 2023 कर दी है लेकिन इसमें मध्य प्रदेश के छात्रों को नजर अंदाज कर दिया गया है, संशोधन के बावजूद मध्य प्रदेश के छात्र परीक्षा देने से अपात्र रहेंगे।

राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड के संशोधित आदेश के बाद मध्य प्रदेश के डॉक्टर्स में नाराजगी और गुस्सा है, डॉक्टर्स का कहना है कि नेशनल बोर्ड ने नीट पीजी 2023 परीक्षा में मध्य प्रदेश के एमबीबीएस होने के बाद इंटर्नशिप कर रहे छात्रों को नजरअंदाज कर दिया गया है।

एमजीएम एलुमनी एसोसिएशन इंदौर के अध्यक्ष डॉ शेखर डी राव, सचिव डॉ संजय लोंढे ने बताया कि 5 मार्च को अखिल भारतीय स्तर पर होने वाली परीक्षा के ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 27 जनवरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक रूप से प्रभावशाली राज्यों के दबाव में इंटर्नशिप कम्प्लीशन की कट आउट डेट 31 मार्च से अब 30 जून कर दी गई है। लेकिन मध्यप्रदेश में मेडिकल यूनिवर्सिटी के रिजल्ट देर से आने के कारण प्रदेश के 1500 छात्र इस परीक्षा से वंचित रह जाएंगे। यदि इसे 31 जुलाई किया जाए तो सारे 1500 इंटर्न परीक्षा दे पाएंगे।

उन्होंने मांग की है कि स्टूडेंट्स के निवेदन को मान्य कर इस इंटर्नशिप पूरा करने की कट ऑफ़ तारीख को 31 जुलाई 2023 करना चाहिए। एमजीएम एलुमनी एसोसिएशन इंदौर ने, सभी जिम्मेदार अधिकारियों से शीघ्र इस समस्या के निवारण की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि तारीख में संशोधन नहीं हुआ तो मध्य प्रदेश के स्टूडेंट्स अन्य प्रदेशों से पीछे रह जायेंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews