आइफा अवॉर्ड के पास दिलाने नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

आइफा अवॉर्ड के पास दिलाने नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

इंदौर।

शहर में होने वाले आइफा अवॉर्ड के नाम करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, बाकि बचे आरोपियों की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार आरोपी जिग्नेश ने 66 लोगों को अपना शिकार बनाया था और उनसे करीब 1 करोड़ से ज्यादा की ठगी की थी।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि जिग्नेश पलासिया इलाके में टूर एंड ट्रैवल्स का काम करताथा। उस ने लोगो को लालच देकर उन्हे झूठा ऑफर दिया कि आने वाले दिनो में होने वाले आइफा अवॉर्ड के लिए कपल्स को फ्री पास दिए जायेंगे।

पुलिस ने बताया कि जिग्नेश के लालच में फंसे बड़ी संख्या में लोगों ने इसकी शिकायत की थी। जिसके बाद आरोपी की तलाश शुरू की गई। जानकारी मिली थी कि आरोपी कम्पनी बंद कर फरार होने वाला है जिसके बाद पुलिस ने दबिश देते हुए आरोपी को धरदबोचा। पुलिस अन्य दो आरोपियों की भी तलाश कर रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews