अमित शाह का नकली निजी सचिव इंदौर से गिरफ्तार,नकली रूतबे से कराता था तबादले

अमित शाह का नकली निजी सचिव इंदौर से गिरफ्तार,नकली रूतबे से कराता था तबादले

इंदौर/आकाश धोलपुरे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का नकली निजी सचिव बन घूम रहे व्यक्ति को मध्यप्रदेश के इंदौर गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल, आरोपी खुद को निजी सचिव बताकर सचिव स्तर और मंत्री स्तर पर अधिकारियों के तबादले करवाता था और मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ने मध्यप्रदेश के दो आरटीओ के तबादले के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को फोन लगाया था। इसके लिए बकायदा आरोपी ने आईएएस कैडर के निजी सचिव का नाम इस्तेमाल कर गडकरी को फोन किया था।

इस बड़े मामले के सामने आने के बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच पुलिस आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। इंदौर के पंढरीनाथ इलाके की होटल से हिरासत में लेने के बाद क्राइम ब्रांच इंदौर के एडिशनल एस.पी.राजेश दंडोतिया ने बताया कि आरोपी का नाम अभिषेक द्विवेदी है और मूलतः रीवा का रहने वाला अभिषेक महज 30 साल की उम्र में ही ऐसी बड़ी कारगुजारियों को अंजाम दे रहा था। आरोपी पर रीवा में अलग-अलग थानों में 10 से अधिक प्रकरण दर्ज होने की बात भी सामने आई है। हालांकि इंदौर क्राइम ब्रांच ने अभी इस बात को अभी पूछताछ में रखा है कि क्या वाकई वो केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के निज सचिव के नाम का इस्तेमाल कर गोरखधंधा कर रहा था। एडीशनल एसपी क्राइम इंदौर राजेश दंडोतिया की मानें तो अभी इस मामले में पुलिस की पूछताछ आरोपी से जारी है, वहीं प्रदेश के कौन से आरटीओ अधिकारी हैं जिनके संपर्क में आरोपी था इस मामले की जानकारी भी पुलिस द्वारा जुटाई जा रही है।

सरकारी अधिकारी बनकर सरकारी अधिकारियों को फोन कर ट्रांसफर कराने जैसे मामले का शातिर आरोपी अब दिल्ली क्राइम ब्रांच को सौंपा जाएगा। इधर, इंदौर क्राइम ब्रांच आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews