इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई जारी,जनता से धोखाधड़ी करने पर शिकंजा

इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई जारी,जनता से धोखाधड़ी करने पर शिकंजा

इंदौर/आकाश धोलपुरे

इंदौर में लगातार क्राइम ब्रांच पुलिस एडवाइजरी कंपनियों पर कार्यवाही करती अब तक आई है, वहीं एडवाइजरी कम्पनियों के कर्ता-धर्ता लोगों को भी इंदौर पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया था। जहां पिछले दिनों लगातार इंदौर क्राइम ब्रांच को शिकायतें एडवाइजरी कंपनियों के खिलाफ मिल रही थी जिसके बाद शनिवार को इंदौर क्राइम ब्रांच ने नौ टीमें अलग-अलग बनाकर अलग-अलग स्थानों पर एडवाइजरी कंपनियों पर छापामार कार्रवाई की, जहां यह कार्रवाई देर रात तक जारी रहने की संभावना है।

इंदौर क्राइम ब्रांच ने 6 एडवाइजरी कंपनियों के 9 ठिकानों पर 9 अलग-अलग टीमें लगाकर छापामार कार्रवाई की। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र महालक्ष्मी नगर अपोलो टावर सहित अन्य अन्य स्थानों यह कार्रवाई जारी है। लगातार शिकायतें मिल रही थी कि एडवाइजरी कंपनी द्वारा पैसा दोगुना करने का लालच देकर कॉल किए जा रहे हैं तो वहीं सेबी का लाइसेंस लेकर अलग-अलग स्थानों पर स्थान बदलकर कंपनियां चलाई जा रही है। वहीं सेबी ने भी इंदौर पुलिस को लिस्ट दी थी जहां ये कार्रवाई देर रात तक जारी रहेगी। इसमें क्राइम ब्रांच सभी कंपनियों के दस्तावेजों से लेकर हर एक रिकार्ड की जांच करेगी अगर कोई कमी या कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो उसके बाद इन कंपनियों पर एफआईआर दर्ज कर इनके कर्ताधर्ताओं को गिरफ्तार करेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews