इंदौर में हालत चिंताजनक, कोरोना पॉजिटिव की संख्या 63 पहुंची

इंदौर में हालत चिंताजनक, कोरोना पॉजिटिव की संख्या 63 पहुंची

इंदौर।

लगातार तीन बार देश के सबसे स्वच्छ शहरों में शुमार इंदौर शहर की स्थिति और बिगड़ती जा रही है। इंदौर में अब तक कुल 63 करोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिन में से कुल 3 की मौत हो चुकी है। ज़िला प्रशासन का मानना है कि आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ सकती है इसीलिए एक सप्ताह का पूर्ण लाक डाउन कर दिया गया है।

इंदौर में अब तक 63 मरीज संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 3 मरीजो की मौत हो चुकी है। इंदौर के 60 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है। वहीं मंगलवार को संक्रमित जांच रिपोर्ट के अनुसार 36 संक्रमित एक दिन में पाए गए हैं जो कि बेहद चिंताजनक आंकड़ा है। इनमें से 1 संक्रमित मरीज खरगोन जिले के मंडलेश्वर से है।

इंदौर की यह भयावह स्थिति इसलिए बन रही है क्योंकि वहां पर शुरुआत से किसी भी तरह के कोई एहतियातन उपाय नहीं किये गए ना ही क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाए गए। अब जब बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित प्रभावित मिल हैं, प्रशासन उन्हें अलग-अलग सेंटर में रख रहा है। इस पूरी स्थिति से यह बात भी साफ हो रही है कि इंदौर में कोरोना वायरस तेजी से यानी कम्युनिटी के माध्यम से फैल रहा है इसलिए अब लोगों को और ज्यादा एहतियात बरतने की जरूरत है। इंदौर के संभाग आयुक्त आकाश त्रिपाठी, कलेक्टर मनीष सिंह और डीआईजी हरिनारायण चारी ने लोगों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे हर तरह के निर्देशों का पालन करते हुए एक सप्ताह तक घर पर ही रहें।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews