MP Weather : अगले हफ्ते से फिर बदलेगा मौसम, नया सिस्टम हो रहा एक्टिव, बादल-बारिश के संकेत, जानें आज कैसा रहेगा वेदर?

उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद एक बार फिर पहाड़ों पर बर्फबारी होगी और उत्तरी हवाएं चलेंगी जिससे प्रदेश में ठिठुरन बढ़ेगी।
MP weather

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में अगले हफ्ते से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। दिसंबर अंत में कड़ाके की ठंड के साथ शीतलहर चलने की संभावना है।नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बादल छा सकते है, कहीं कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ चक्रवात और हवा का रुख पूर्वी एवं दक्षिण-पूर्वी होने से अगले चार दिनों तक तापमान में 2 से 4 डिग्री की वृद्धि देखने को मिलेगी।

खास करके भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और सागर में 3-4 डिग्री तो इंदौर, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल और जबलपुर में न्यूनतम पारा 2 से 3 डिग्री बढ़ सकता है। हालांकि ग्वालियर चंबल में सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा।इंदौर नर्मदापुरम ग्वालियर सतना में हवा की गति सामान्य, भोपाल में 9.8 km प्रति घंटा ( नॉर्थ नॉर्थ ईस्टरली) हवाएं और जबलपुर में 11.1 km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगी।

अगले हफ्ते से बदलेगा मौसम, बादल-बारिश के आसार

एमपी मौसम विभाग की मानें तो 25 दिसंबर के बाद मौसम में बदलाव होगा। 27 दिसंबर को एक प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने से 28 दिसंबर से बादल छा सकते हैं और कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान घना कोहरा भी छा सकता है।साथ ही ठंड का असर भी तेज होगा।आज शनिवार सुबह भोपाल, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, निवाड़ी, दमोह, छतरपुर और पन्ना में कोहरा छाया रहा।

MP Weather Department Forecast

  • एमपी मौसम विभाग की मानें तो वर्तमान में पश्चिम उत्तर भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम, बंगाल की खाड़ी में गहरा कम दबाव का क्षेत्र , पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू पर पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप और पश्चिमी राजस्थान और उससे लगे पाकिस्तान पर एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी में बने गहरे कम दबाव के क्षेत्र के शनिवार को अवदाब के क्षेत्र में भी परिवर्तित होने के आसार हैं, जिसके असर से हवाओं का रुख बदलने की संभावना कम है, ऐसे में रात का पारा बढ़ा हुआ रह सकता है।
  • पश्चिमी विक्षोभ के असर से 2-3 दिनों तक शीतलहर और कोल्ड डे की स्थिति से राहत मिलेगी।लेकिन उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद एक बार फिर पहाड़ों पर बर्फबारी होगी और उत्तरी हवाएं चलेंगी जिससे प्रदेश में ठिठुरन बढ़ेगी।दिसंबर अंत से जनवरी तक 20 से 22 दिन कोल्ड वेव के साथ घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।हालांकि भोपाल, उज्जैन, जबलपुर में 4-5 दिन रात का पारा 8-10 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रहेगा।

MP Weather : पिछले 24 घंटे के मौसम का ताजा हाल

  • प्रदेश में अधिकतर शहरों का न्यूनतम तापमान 5 से 12 डिग्री के बीच रहा
  • पचमढ़ी का तापमान 6.2 डिग्री ।
  • बालाघाट के मलाजखंड में रात को तापमान 6.9 डिग्री तक बढ़ा।
  • खंडवा खरगोन में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार
  • खजुराहो में 5.2 डिग्री सेल्सियस
  • भोपाल में 8.6 डिग्री, ग्वालियर में 8.2 डिग्री, जबलपुर में 10 डिग्री।
  • उज्जैन में 11 डिग्री व इंदौर में तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस पारा रहा।
  • मंडला में अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री
  • उज्जैन में 30.5 डिग्री, रतलाम में 30 डिग्री
  • धार/इंदौर में 29.6 और बड़वानी में 29.5 डिग्री।
  • सीहोर/गिरवर (शाजापुर) में 7.8 डिग्री दर्ज

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews