क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियारों के साथ पाँच आरोपियों को किया गिरफ्तार ,34 हथियार जब्त

क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियारों के साथ पाँच आरोपियों को किया गिरफ्तार ,34 हथियार जब्त

आकाश धौलपुरे/इंदौर।

इंदौर क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियारों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पांच आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से कुल 34 अवैध हथियार क्राइम ब्रांच के हाथ लगे हैं। बरामद किए गए हथियारों में देसी पिस्टल व देसी कट्टे शामिल है। पकड़े गए आरोपीयो में खरगोन जिले के सिकलीगर भी शामिल हैं। इंदौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह यह हथियार खरगोन के सिकलीगर से लिया करते थे।जबकि पुलिस खरगोन के सिकलीगर को पहले ही हिरासत में ले चुकी थी पुलिस के मुताबिक हथियार से ज्यादा जरूरी सप्लाई होने वाला एम्युनिशन है। जिसके चलते पुलिस को शक है कि यह एम्युनिशन (गोलियां) पंजीकृत दुकानों से बेचा जा रहा है।

इस संदर्भ में इंदौर एडीजी ने एक पत्र पुलिस मुख्यालय को भी लिखा है जिसमें लाइसेंस की अधिकृत दुकानों पर बेचे जा रहे एम्युनिशन का पूर्ण विवरण रखने सहित अन्य सुझाव दिए गए हैं। ताकि एम्युनिशन की खरीदी बिक्री पर नियंत्रण रखा जा सके वही आई जी विवेक शर्मा ने क्राइम ब्रांच को 30 हजार के इनाम देने की घोषणा भी की। वहीं पुलिस की माने तो हथियारों के सौदागर मध्य प्रदेश के सीमावर्ती राज्य महाराष्ट्र उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में सप्लाई किया करते थे। पुलिस की माने तो इस मामले में और भी कई खुलासे होना अभी बाकी हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews