31 दिसम्बर की रात इंदौर पुलिस की मुस्तेदी आई काम, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर की गई कार्रवाई

indore police

Indore News : नव वर्ष के आगमन को लेकर शहरवासियों का उत्साह और शहर के छोटे-बड़े होटल, रेस्टोरेंट, क्लब और अन्य स्थानों पर इंदौर पुलिस ने बेहतर इंतजाम करते हुए शहर के उन इलाकों में व्यवस्था और बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती सड़कों पर की थी पुलिस के सड़कों पर होने से बीती रात नगरवासियों के लिए उत्साह उमंग और सुकून से भरी रही महिला पुलिस के साथ पुलिस के आलाधिकारी भी देर रात सड़कों पर डटे रहे।

क्या है पूरा मामला

एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने 31 दिसंबर की रात शहर में लगाए गए पुलिस बल की पूर्णता जानकारी देते हुए बताया कि आम आदमी को राहत देने के उद्देश्य से पुलिस के काम का जिक्र किया और लगाई गई चेकिंग पॉइंट्स और मौजूदा पुलिस बल को लेकर कहा कि अति उत्साह में नियमों का उल्लंघन करने और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष एक मुहिम चलाकर अत्यधुनिक तरीकों से शहर में इवेंट्स पर नजर रखी गई।

[dgv_vimeo_video id=”899032988″]

[dgv_vimeo_video id=”899033007″]

शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को चेक करने के लिए ब्रेथ एनालाइजर की मदद से पकड़ा गया जिसकी जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी ने बताया कि थाना लसूडिया में 16 वाहन में जप्त किए गए हैं तीन वाहन थाना विजयनगर में पकड़े गए तो वहीं एक वाहन थाना कनाड़िया में जप्त किया है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”899032936″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews