Youtube से हर महीने चार लाख रूपये कमाते हैं नितिन गडकरी, Indore में किया खुलासा

Youtube से हर महीने चार लाख रूपये कमाते हैं नितिन गडकरी, Indore में किया खुलासा

इंदौर, आकाश धोलपुरे। बेहतरीन केंद्रीय मंत्री होने के साथ-साथ नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) एक अच्छे यूट्यूबर भी हैं। उन्होंने इस बात का खुलासा खुद इंदौर के एक कार्यक्रम में किया। गडकरी ने बताया कि वह हर महीने यूट्यूब (Youtube) के माध्यम से लगभग चार लाख रूपये कमा लेते हैं।

गडकरी ने बताया टॉयलेट के पानी का उपयोग, जानिये कैसे बदल रहा ऊर्जा का रूप

इंदौर के ब्रिलियेन्ट कन्वेंशन सेंटर में पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कोरोना काल मे उन्होंने अपने समय का किस तरह से सदुपयोग किया। उन्होंने बेहतरीन खाना बनाना सीखा। गूगल में देख देखकर उन्होंने तरह-तरह की डिश बनाना सीखी और दूसरा वह ऑनलाइन भाषण देने लगे। उनके इन भाषणों को विदेशों में काफी पसंद किया जाने लगा। गडकरी ने बताया कि अब हालत यह है कि यूट्यूब पर उन्हें इन भाषणों के माध्यम से हर महीने लगभग चार लाख रूपये की कमाई होती है।

नितिन गडकरी ने विभाग के अच्छे कामों का श्रेय अपने अधिकारियों को दिया। मंच पर ही उन्होंने अपने अधिकारियों को सार्वजनिक रूप से खड़ा किया और उनकी जमकर तारीफ की। गडकरी ने कहा कि यदि काम का 25% श्रेय उनके खाते में जाता है तो बाकी का 75% इन अधिकारियों की देन है जो दिन रात मेहनत करके अपने काम को अंजाम तक पहुंचाते हैं। गडकरी ने यह भी कहा कि मना करने वाले अधिकारी भी उन्हें पसंद है लेकिन काम न करने वाले अधिकारी उन्हें बिल्कुल नापसंद है। अक्सर पैसे की कमी का रोना रोने वालों को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि भारत में पैसे की कमी नहीं है। बस कमी है तो इच्छाशक्ति की। यदि हम ठान लें तो कुछ भी असंभव नहीं है। इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) सहित ऑनलाइन जुड़े कई केंद्रीय मंत्री, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, इंदौर के प्रभारी मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा सहित प्रदेश सरकार के कई अन्य मंत्री भी मौजूद थे।

https://vimeo.com/606704529

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews