अब दुबई से इंदौर आने वालों के लिए सात दिन का होम क्वारंटाइन जरूरी

अब दुबई से इंदौर आने वालों के लिए सात दिन का होम क्वारंटाइन जरूरी

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। इंदौर में एयरपोर्ट से दुबई के दो यात्रियों के बिना टेस्ट करवाये ही भाग निकलने और फिर लगातार देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के मामलों को बढ़ता देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने विदेशों से आने वाले यात्रियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। इस गाइडलाइन के तहत अब दुबई से हर बुधवार इंदौर आने वाली उड़ान के सभी यात्रियों को इंदौर आने के बाद सात दिनों तक होम क्वारंटाइन में रहना होगा। इसके बाद आठवें दिन उन्हें आरटीपीसीआर टेस्ट करवाकर इसकी रिपोर्ट को एयर सुविधा पोर्टल पर अपलोड करना होगी। नेगेटिव रिपोर्ट के बाद ही व्यक्ति घर से बाहर निकल सकता है। दुबई रिस्क कंट्री में शामिल नहीं हैं।

यह भी पढ़े.. 24 घंटे में 1 लाख 60 हजार नए मामले, PM Modi ने बुलाई बड़ी बैठक, हो सकता है अहम फैसला

इससे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 30 नवंबर को विदेशों से आने वाले यात्रियों के लिए गाइडलाइन जारी की गई थी। इसमें रिस्क कंट्री की सूची में शामिल देशों के अलावा अन्य देशों से आने वाले यात्रियों में से दो प्रतिशत की एयरपोर्ट पर ही जांच अनिवार्य तो की गई थी, लेकिन सभी यात्रियों के लिए होम क्वारंटाइन जरूरी नहीं किया गया था। लेकिन 7 जनवरी को जारी की गई नई गाइडलाइन में शासन ने सभी यात्रियों के लिए सात दिन होम क्वारंटाइन में रहना और आठवें दिन आरटीपीसीआर टेस्ट करवाकर उसकी रिपोर्ट एयर सुविधा पोर्टल पर अपलोड करने का नियम बनाया है। अगर रिपोर्ट निगेटिव आती है तब भी यात्री को अगले सात दिन खुद की हेल्थ मॉनिटर करनी होगी, वहीं पाजिटिव आने पर उसके सैंपल लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजेगी और उसे इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन में रखा जाएगा। गौरतलब है कि दुबई से इंदौर आई फ्लाइट में दो यात्री कोरोना की जांच करवाए बिना इंदौर एयरपोर्ट से बिना बताए चले गए थे, जिन्हे तलाशा जा रहा है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews