इंदौर में 17 दिसंबर को आयोजित होगा NRI सम्मेलन, विदेशों से आएंगे 200 से अधिक मेहमान

इंदौर में 17 दिसंबर को आयोजित होगा NRI सम्मेलन, विदेशों से आएंगे 200 से अधिक मेहमान

Indore News : एनआरआई दिवस (NRI Day) के अवसर पर पिछले साल इंदौर शहर में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश और विदेश से खास मेहमान शामिल हुए थे। इसी कड़ी में 17 दिसंबर को एक बार फिर शहर में एनआरआई समिट होने जा रही है। अनुमान के मुताबिक, इस समारोह में 200 से अधिक एनआरआई के शामिल होने की संभावना है। बता दें कि एनआईआर फोरम द्वारा इसका आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 49 देशों के 800 से ज्यादा अप्रवासी भारतीय जुड़ चुके हैं।

ऑनलाइन भी जुड़ेंगे कई NRI

एनआरआई सम्मेलन में शहर से जुड़ी समस्याओं के निराकरण व शहर हित में किस तरह अपना योगदान दे सकते हैं, इस संबंध में सुझाव व सहयोग के बारे में जानकारी देंगे। NRI के परिवार के सदस्य जो इंदौर में रह रहे हैं, उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए स्थानीय लोग किस तरह सहयोग दे सकते हैं, इस पर भी चर्चा होगी। इस दौरान कई NRI ऑनलाइन भी कार्यक्रम से जुड़ेंगे। कई एनआरआई इंदौर में इस तरह का आयोजन दूसरी बार होने जा रहा है।

मेहमानों को परोसे जाएंगे मालवी व्यंजन

इस मौके पर विशेष कार्यक्रमों के साथ ही मेहमानों को मालवी व्यंजन परोसे जाएंगे। साथ ही उनका स्वागत भी ठेठ मालवी अंदाज में किया जाएगा। इस आयोजन में नगर निगम भी अहम भूमिका निभाएगा। साथ ही एनआरआई को नवाचार की जानकारी दी जाएगी। बता दें कि पिछली बार ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर के पास एनआरआई दिवस के मौके पर बनाए गए पार्क में आए मेहमानों ने पौधा रोपण भी किया था, जिसमें उनकी नाम पट्टिका भी लगाई गई थी। हालांकि, वर्तमान में ज्यादातर नाम पट्टिकाएं हट गई हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews