राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तरह NSUI की छात्र जोड़ो यात्रा 31 अक्टूबर से, पोस्टर का किया विमोचन

NSUI पदाधिकारियों ने बताया कि छात्र जोड़ो यात्रा, छात्रों की आवाज को सशक्त करने और उन्हें देश के भविष्य के निर्माण में सहभागी बनने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
NSUI's Chhatra Jodo Yatra

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तरह अब NSUI मध्य प्रदेश में एक यात्रा निकालने जा रही है, इस यात्रा का नाम छात्र जोड़ो यात्रा रखा गया है, पार्टी पदाधिकारियों ने आज इंदौर में यात्रा का पोस्टर रिलीज किया, एनएसयूआई के प्रदेश प्रभारी के मुताबिक यात्रा का उद्देश्य अधिक से अधिक छात्रों को संगठन से जोड़ना है।

कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन अब राहुल गांधी की राह पर चल निकला है, एनएसयूआई ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तरह ही छात्र जोड़ो यात्रा निकालने का फैसला लिया है संगठन इसे पूरे मध्य प्रदेश में निकालने जा रहा है, इसकी शुरुआत इंदौर से की जाएगी।

31 अक्टूबर से 19 नवम्बर तक छात्र जोड़ो यात्रा 

एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने आज इंदौर में मीडिया से बात करते हुए छात्र जोड़ो यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी दी एनएसयूआई के प्रदेश प्रभारी रवि दांगी ने बताया कि छात्र जोड़ो यात्रा की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि 31 अक्टूबर को होगी और इसका समापन उनकी जयंती 19 नवम्बर को यात्रा का समापन होगा।

छात्रों को एनएसयूआई से जोड़ने का चलेगा अभियान

रवि दांगी ने बताया कि यात्रा की शुरुआत इंदौर से की जाएगी यात्रा के दौरान अलग अलग एक्टिविटी की जाएगी, यात्रा के दौरान 9 विधानसभाओं में प्रमुख 6 विश्वविद्यालयों के लगभग 80 कॉलेजों और अनेक छात्रावासों में जाकर छात्रों को एनएसयूआई से जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा।

इंदौर में पोस्टर का विमोचन 

एनएसयूआई पदाधिकारियों ने यात्रा के पोस्टर का विमोचन इंदौर प्रेस क्लब में शनिवार को किया। एनएसयूआई प्रदेश प्रभारी रवि दांगी, प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे, जिला अध्यक्ष रजत सिंह पटेल, प्रिंस हार्डिया, विक्रम सिंह सचान और राजवीर लाखा सहित कई पदाधिकारीयों ने इस यात्रा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छात्र जोड़ो यात्रा, छात्रों की आवाज को सशक्त करने और उन्हें देश के भविष्य के निर्माण में सहभागी बनने की दिशा में एक बड़ा कदम है। वहीं एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष ने छात्र संगठन चुनाव की मांग भी पत्र कार्यकर्ता में उठाई है।

[dgv_vimeo_video id=”1130492303″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews