इंदौर: देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी में होने वाले एंट्रेंस एग्जाम को इस साल NTA करेगा आयोजित, कार्यकारी परिषद ने दी मंजूरी

इंदौर: देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी में होने वाले एंट्रेंस एग्जाम को इस साल NTA करेगा आयोजित, कार्यकारी परिषद ने दी मंजूरी

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट।  इंदौर के प्रसिद्ध विश्वविद्यालय में से एक देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में इस सत्र के लिए आयोजित होने वाले Common enterance exam (CET) को NTA (नैशनल टेस्टिंग एजेंसी ) आयोजित करेगा। मंगलवार को विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद ने यह फैसला लिया है।  मई के महीने में आयोजित होने वाली 14 विश्वविद्यालय शिक्षण विभागों में पीजी और यूजी पाठ्यक्रमों में लगभग 2800  सीटों के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा NTA द्वारा आयोजित होने की संभावना है। कार्यकारी परिषद की एक बैठक के दौरान कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET ) एनटीए द्वारा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस प्रोजेक्ट पर 2.5 करोड रुपए की बजट को स्वीकृति दे दी गई है।

यह भी पढ़े … बड़ी खबर : MP महिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी भंग, अंदरूनी सियासत चरम पर

टीओआई की एक खबर के मुताबिक मंगलवार को कार्यकारी परिषद ने  बीमा सांवर  दीक्षा समारोह और CET के लिए एक बैठक का आयोजन किया। जिसमें सीईटी को NTA द्वारा आयोजित करने की मंजूरी मिल गई और 23 मार्च को होने वाले दीक्षांत समारोह के लिए ₹27 लाख  के बजट को भी मंजूरी दे दी गई है।  तो वही परिषद में एक निजी एजेंसी की नियुक्ति के साथ ऑनलाइन मोड में दूरस्थ और ऑनलाइन शिक्षा केंद्र द्वारा पेश की गई चार एमबीए कार्यक्रमों के प्रस्ताव को फिलहाल रद्द कर दिया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews