Indore News: नर्सिंग ऑफिसर की हड़ताल चौथे दिन भी जारी, सद्बुद्धि यज्ञ करते हुए सरकार तक आवाज पहुंचाने का किया प्रयास

Indore News: नर्सिंग ऑफिसर की हड़ताल चौथे दिन भी जारी, सद्बुद्धि यज्ञ करते हुए सरकार तक आवाज पहुंचाने का किया प्रयास

Indore News : 10 सूत्री मांगों को लेकर मध्य प्रदेश में की जा रही नर्सिंग ऑफिसर की हड़ताल का आज चौथा दिन भी जारी है। इसी कड़ी में इंदौर जिले के एमवाय अस्पताल के मुख्य द्वार पर नर्सिंग ऑफिसरों द्वारा सद्बुद्धि यज्ञ किया गया। जिसके जरिए उन्होंने सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने का एक और प्रयास किया। जिसके बाद मीडिया से बात करते हुए सरकार से अपील की है कि जल्द-से-जल्द हमारी मांगों को माना जाए ताकि हड़ताल छोड़कर एक बार फिर मानव सेवा में लगे।

[dgv_vimeo_video id=”844863661″]

जल्द समस्या का हो समाधान

बता दें कि पिछले 7 सालों से अपनी मांगो को लेकर सरकार से गुहार कर रहे नर्सिंग ऑफिसर्स पिछले चार दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। गुरुवार को आंदोलन के चौथे दिन सद्बुद्धि यज्ञ करते हुए मीडिया के जरिए विनम्र अपील की है कि सरकार जब अन्य विभागों के साथ बात कर सकती है। मंच शेयर कर सकती है। साथ ही, हमारे मामले का भी समाधान करें ताकि हम अपने काम पर लौट सकें। नर्सिंग ऑफिसर के ड्यूटी पर नहीं होने का दुख स्टाफ को भी है और उनकी चाहत है कि जल्दी मामला हल हो।

[dgv_vimeo_video id=”844861747″]

अस्पताल के अशिक्षक ने कही ये बात

नर्सिंग ऑफिसर्स के आन्दोल के अस्पताल पर पड़ने वाले असर को लेकर एमवाय अस्पताल के अशिक्षक डॉ. पीएस ठाकुर ने कहा की आंदोलन के पहले से ही स्टाफ की व्यवस्था की गई है। अभी तक कोई शिकायत मुझे नहीं मिली है।

[dgv_vimeo_video id=”844860736″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews