देखते ही देखते चलते टैंकर में लगी आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

oil-tanker-fire-suddenly-in-indore

इंदौर।

 इंदौर में गुरुवार दोपहर को उस वक्त अचानक हड़कम्प मच गया जब एक एक सड़क से गुजर रहे एक पेट्रोल के टैंकर में आग लग गई। घटना, शहर के माँगलिया डिपो के आगे की है। आग डिपो से 1 किलोमीटर की दूरी पर लगी। जहां अचानक पेट्रोल का टेंकर पलट गया और उसमें आग लग गई। आग की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता था पूरे क्षेत्र में धुंआ ही धुंआ हो गया था वही आग की लपटें भी आसमान को छू रही। आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई वही क्षेत्र के आस पास लोग बडी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। आग बुझाने के लिए फायर पुलिस कड़ा परिश्रम करना पड़ रहा है और कई टैंकर पानी आग बुझाने के लिए अब तक लग चुके है। फिलहाल, फायर पुलिस का प्रयास जारी है और कोई जनहानि की सूचना नही सामने आई है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews