गांधी जयंती के अवसर पर इंदौर सेंट्रल जेल से 4 कैदी रिहा, अच्छे चाल-चलन वालों की सजा माफ

गांधी जयंती के अवसर पर इंदौर सेंट्रल जेल से 4 कैदी रिहा, अच्छे चाल-चलन वालों की सजा माफ

Indore News : गाँधी जयन्ती पर देशभर में अपने अपराध का पश्चाताप करने वाले अपराधियों की सजा माफ कर दी जाती है। वहीं, भारत सरकार द्वारा अब साल में 4 बार इन कैदियों को जेल से रिहा किया जाता है। इसी कड़ी में इंदौर सेंट्रल जेल से 4 आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदियों को रिहा किया गया है। बता दें कि इससे पहले सिर्फ 15 अगस्त और 26 जनवरी को ही कैदियों को रिहा किया जाता था लेकिन भारत सरकार द्वारा अच्छे आचरण को देखते हुए अब गांधी जयंती और अम्बेडकर जयंती के मौके पर रिहाई की जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”870211126″]

जेल अधीक्षक ने कही ये बात

इंदौर सेंट्रल जेल की जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि गांधी जी ने कहा था कि अपराध से घृणा करें, अपराधियों से नहीं। उसी को देखते हुए जिन अपराधियों ने अपने जीवन में किए गए अपराध की सजा में अच्छा आचरण अपनाया, उन्हें गांधी जयंती पर जेल से रिहा कर उनके परिवार के पास भेजा जा रहा है। रिहा किए गए सभी कैदी आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे जो कि हत्या जैसे मामलों में जेल में बंद थे।

[dgv_vimeo_video id=”870206394″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews