तारक मेहता फेम “बबिता जी” के खिलाफ दलित समाज में आक्रोश, केस दर्ज करने की मांग

तारक मेहता फेम “बबिता जी” के खिलाफ दलित समाज में आक्रोश, केस दर्ज करने की मांग

इंदौर, आकाश धौलपुरे। इंदौर के दलित समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगर निगम के सफाई कर्मी बुधवार को इंदौर के डीआईजी कार्यालय पहुंचे और तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम “बबिता जी”  उर्फ मुनमुन दत्ता के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग की।  गौरतलब है कि मुनमुन दत्ता ने सोशल मीडिया पर बाल्मीकि समाज के बारे में असंवैधानिक टिप्पणी की थी जिसकी शिकायत करने आज बलाई समाज के पदाधिकारी डीआईजी कार्यालय पहुंचे।

दरअसल, अखिल भारतीय बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार के नेतृत्व में बाल्मीकि समाज व अन्य संगठन के लोग इंदौर के डीआईजी कार्यालय पहुंचे और तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम “बबिता जी”  उर्फ  मुनमुन दत्ताके खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग की।  हाल ही में मुनमुन दत्ता द्वारा दलित समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी सोशल मीडिया पर की गई थी जिसको लेकर बाल्मीकि समाज आक्रोशित है।

ये भी पढ़ें – सोशल मीडिया पर बच्चे ने निकाली अपनी भड़ास, कहा- रोज वही लौकी टिंडे, देखिये वीडियो

बाल्मीकि समाज के पदाधिकारियों द्वारा इंदौर के डीआईजी को एक ज्ञापन सौंपा गया और मुनमुन दत्ता के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग की गई।  समाज ने चेतावनी दी कि गर मांग नही मानी जाती है तो बलाई समाज सड़कों पर उतारकर प्रदर्शन करेगा और निगम के सफाई कर्मी भी काम बंद कर देंगे।

ये भी पढ़ें – आर्थिक दृष्टि से कमजोर ब्लैक फंगस मरीजों का इलाज होगा फ्री – शिवराज

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews