
Indore News : कलकत्ता में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ घटनाक्रम को लेकर इंदौर के एम वाय अस्पताल के मुख्य द्वार पर डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन जारी किया है। जेडीए के डॉक्टर्स ने कलकत्ता में हुई घटना का विरोध कर रहे हैं। जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के स्पोक पर्सन श्याम कारपेंटर ने मीडिया से बात करते हुए विरोध प्रदर्शन का मकसद बताया।
क्या है पूरा मामला
एम वाय अस्पताल में अपनी सेवाएं देने वाले जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन पिछले तीन दिनों से शांतिपूर्ण अपना विरोध कर रहे थे और स्थानीय प्रशासन द्वारा उनकी मांगों को लेकर आश्वस्त किया गया जिस पर डॉक्टर्स मान गए थे। लेकिन बीती रात आंदोलन कर रहे डॉक्टर्स पर एक बड़े समूह ने हमला किया तोड़फोड़ की मारपीट की जिससे फिर एक बार विरोध प्रदर्शन की राह पर डॉक्टर्स आए है और फिलहाल इमरजेंसी सेवा चालू है और वीडियो से बात करते हुए जेडीए के स्पोक पर्सन ने कहा कि हुए हमले को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार से कोई शासकीय व्यक्ति अगर सामने नहीं आता है और कोई हल न निकलता है तो इमरजेंसी सेवाएं भी हम बंद कर देंगे। श्याम ने अन्य डॉक्टर्स का समर्थन भी मिलने की बात कही।
[dgv_vimeo_video id=”999136870″]
[dgv_vimeo_video id=”999136703″]
डॉक्टर कादंबरी ने भी मीडिया से बात की और घटना को लेकर रोष जाहिर करते हुए कहा कि हम बेहतर सुरक्षा चाहते है और डॉक्टर्स के लिए सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट की मांग कर रहे हैं।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”999136329″]
[dgv_vimeo_video id=”999136507″]
