
Indore News : यात्रियों की सुविधा एवं मांग को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से चलने वाली इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस और लक्ष्मीबाई नगर-देहरादून एक्सप्रेस, देहरादून के स्थान पर योगनगरी ऋषिकेश जाएगी। इसके साथ ही गाड़ी संख्या 14317 इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस के टर्मिनल स्टेशन में परिवर्तन कर इसे अब लक्ष्मीबाई नगर से चलाया जाएगा।

जानें नया टाइम-टेबल
लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर) योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस तत्काल प्रभाव से लक्ष्मीबाई नगर से 3.25 बजे चलकर रतलाम मंडल के देवास उज्जैन मक्सी होते हुए अगले दिन 6.45 बजे योगनगरी ऋषिकेश पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14310 योगनगरी ऋषिकेश लक्ष्मीबाई नगर एक्सप्रेस तत्काल प्रभाव से योग नगरी ऋषिकेश से सुबह 06.15 बजे चलकर दूसरे दिन सुबह 06.05 बजे लक्ष्मीबाई नगर पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 14317 लक्ष्मीबाई नगर योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस 6 जनवरी 2024 से लक्ष्मीबाई नगर से 15.25 बजे चलकर रतलाम मंडल के देवास, उज्जैन मक्सी होते हुए अगले दिन 18.45 बजे योगनगरी ऋषिकेश पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14310 योगनगरी ऋषिकेश लक्ष्मीबाई नगर एक्सप्रेस तत्काल प्रभाव से योग नगरी ऋषिकेश से 06.15 बजे चलकर दूसरे दिन 06.05 बजे लक्ष्मीबाई नगर पहुंचेगी लेकिन इस ट्रेन के हरिद्वार से योग नगरी ऋषिकेश से लक्ष्मीबाई नगर के मध्य कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

