इंदौर में मरीज के परिजनों ने डॉक्टरों और सुरक्षाकर्मियों के साथ की मारपीट, मामला दर्ज

घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस के सामने सभी डॉक्टर हंगामा करते रहे। वे अटेंडर्स के खिलाफ एफआईआर की मांग कर रहे थे। पुलिस ने FIR दर्ज की तब डॉक्टरों का गुस्सा शांत हुआ।
my hospital indore

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के एमवाय चाचा नेहरू अस्पताल में भर्ती एक बच्चे के परिजनों ने देर रात डॉक्टरों और गार्ड के साथ मारपीट कर दी। इसमें 3 डॉक्टर और 2 गार्ड घायल हो गए। घटना मंगलवार देर रात की है। यहां रात में ही बड़ी संख्या में जूनियर डॉक्टर भी इकट्‌ठा हो गए थे। पुलिस ने अटेंडर के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

मारपीट की घटना के दौरान अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार देर रात करीब 12 बजे शिशु वार्ड में भर्ती 3 साल के बच्चे शिवांश के परिजन दीपक और प्रदीप सोलंकी उनसे बच्चे की तबीयत को लेकर विवाद करने लगे। इस दौरान हमने उन्हें समझाने की कोशिश भी की, लेकिन वे हिंसक हो गए। जब उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड को बुलाया तो वे उनसे भी विवाद करने लगे। इस दौरान उनके द्वारा अपशब्दों का भी प्रयोग किया गया। जब डॉक्टरों ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो वे मारपीट पर उतर आए।

सुरक्षा गार्ड व डॉक्टरों के साथ परिजनों ने की मारपीट

डॉक्टरों ने आगे बताया कि बच्चे के परिजनों के साथ आई महिलाओं ने भी महिला सुरक्षा गार्ड के साथ जमकर मारपीट की। जब उन्हें अभद्रता करने से रोका गया तो दो लोगों ने बुरी तरह से मारपीट करने लगे। इस दौरान अन्य डॉक्टर बचाव करने पहुंचे तो उनके साथ भी जमकर मारपीट की गई। बाद में हंगामा बढ़ता देख जूनियर डॉक्टर्स ने अपने साथी डॉक्टरों को भी बुला लिया। इस बीच एमवाय चौकी और संयोगितागंज पुलिस को भी सूचना दी गई।

जूनियर डॉक्टर्स ने किया प्रदर्शन

घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस के सामने सभी डॉक्टर हंगामा करते रहे। वे अटेंडर्स के खिलाफ एफआईआर की मांग कर रहे थे। पुलिस ने FIR दर्ज की तब डॉक्टरों का गुस्सा शांत हुआ। इसके बाद डॉक्टर काम पर लौटे। वहीं इस घटना के विरोध में आज जूनियर डॉक्टर्स प्रदर्शन भी करेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”1029182531″]

दो लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

एसीपी के अनुसार शिकायत पर मुकदमा दर्ज करते हुए दो लोगो को हिरासत में लिया गया है वही पूरे मामले की शिकायत पुलिस को की है मारपीट करने वाले पर पुलिस ने शासकीय कार्य मे बाधा ओर मारपीट का केस दर्ज किया है दो आरोपियों को हिरासत मे लिया है और पूरे मामले में जाँच की जा रही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1029182886″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews