Lok Sabha Election 2024: जीतू पटवारी का बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- “प्रत्याशी का फॉर्म वापसी ही नहीं, इंदौर के लोकतंत्र का चीरहरण हुआ”

कांग्रेस उम्मीदवार के नामांकन वापस लेने और बीजेपी में शामिल हो जाने को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी शहर के लोगों को क्या संदेश देना चाहती है।
Jitu Patwari

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी के बीजेपी में शामिल होने के बाद प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इंदौर बुद्धिजीवियों का शहर है। इंदौर शहर मां अहिल्या की नगरी है। न्याय के लिए मां अपने बच्चों को भी सजा दी। यह वह शहर है, जिसने बीजेपी को अद्भुत सफलता दी। वहीं अब इंदौर वाले अपने मत का उपयोग नहीं कर सकते, क्योंकि उन्होंने अब मत डालने का भी अधिकार छीन लिया है।

बीजेपी ने इंदौर के वोटों को दिया चुनौती

कांग्रेस उम्मीदवार के नामांकन वापस लेने और बीजेपी में शामिल हो जाने को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी शहर के लोगों को क्या संदेश देना चाहती है। इस पूरे घटनाक्रम से कांग्रेस का बड़ा नुकसान हुआ है। लेकिन बीजेपी ने इस पूरी घटनाक्रम से सिर्फ कांग्रेस को ही चुनौती नहीं दी है। बल्कि उससे ज्यादा इंदौर शहर को दी है। साथ ही उन्होंने इंदौर वालों से कहा कि वह अब वोट के अधिकार के लिए खड़े हों। वहीं जीतू पटवारी ने मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने अपने उम्र का लिहाज करे बगैर इंदौर वासियों को चुनौती दिया है।

जल्दी एक रणनीति बनाएंगे

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि हमें दोषी ठहरा सकते हो। लेकिन एक पक्ष यह भी देखना होगा कि इस शहर के साथ बेजीपी ने क्या किया है? उन्होंने कहा कि पत्रकारों को भी सोचना होगा एक दिन आपकी कलम को भी रोक दिया जाएगा। यह केवल एक प्रत्याशी का फॉर्म वापस नहीं कराया गया है। यह इंदौर के लोकतंत्र का चीर हरण हुआ है। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी को लेकर यह कहना चाहता हूं कि हम लड़ना चाहते हैं और लड़ेंगे। लेकिन हम अहिंसा का रास्ता अपना कर इस लड़ाई को लड़ेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि अक्षय एक व्यक्ति है। वह व्यक्ति होने के कारण उसने क्या किया, क्या वह बिक गया, क्या हुआ, ब्लैकमेल हो गया, वह मन से गया, क्यों गया, इन सब बातों में नहीं पड़ना चाहता हूं। मैं इस बात में पड़ना चाहता हूं कि क्या इंदौर शहर की मर्यादा इसी तरह से तार-तार की जाएगी?

[dgv_vimeo_video id=”940906317″]

[dgv_vimeo_video id=”940907068″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews