
Indore News : इंदौर में निगम के स्वास्थ्य विभाग की टीम मौसमी बीमारियों को लेकर अलर्ट मोड़ में है। इससे निपटान के साथ ही मच्छरों से बचाव के लिए निगम के स्वास्थ्य विभाग मलेरिया टीम द्वारा लगातार फागिंग मशीन एवं कीटनाशक दवाई छिड़काव का कार्य किया जा रहा है। शहर के विभिन्न जॉन एवं वार्डों में स्थित जल जमाव वाले क्षेत्रों में भी कीटनाशक दवाई का छिड़काव किया गया एवं फॉगिंग मशीन का उपयोग किया गया। वहीं, विभाग ने फॉगिंग का कार्य निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

इन जगहों पर किया गया छिड़काव
आयुक्त हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार, निगम स्वास्थ्य विभाग एवं मलेरिया विभाग द्वारा गुलमोहर कॉलोनी, स्कीम नंबर 71 डी सेक्टर, गुमास्ता नगर, सुदामा नगर, विराट नगर, मूसाखेड़ी, रैना नगर, इंदिरा एकता नगर, मालवीय नगर, चंद्र नगर, सुंदर नगर, कृष्ण बाग कॉलोनी, विष्णु पुरी, भंवर कुवा, विष्णुपुरी एक्सटेंशन, आदित्य नगर, अहिल्यापुरी, इंद्रपुरी, भोलाराम उस्ताद मार्ग, नानक पैलेस, ब्रह्मपुरी कॉलोनी, सिल्वर पैलेस कॉलोनी, जगजीवन रामनगर, नादिरा नगर, अक्षय दीप कॉलोनी,रेडियो कॉलोनी, रेसीडेंसी कोठी गार्डन, साकेत नगर, शीतल नगर, मनीष पुरी, उत्कर्ष विहार, शहनाई शालीमार, सतकार कॉलोनी में फॉगिंग की गई।
कीटनाशक दवाओं का उपयोग महत्वपूर्ण
बता दें कि मच्छरों से बचाव के लिए फागिंग मशीनों और कीटनाशक दवाओं का उपयोग करना बहुत महत्वपूर्ण होता है। यह मलेरिया और अन्य मौसमी बीमारियों को फैलने से रोकने में मदद करता है। दरअसल, फॉगिंग मशीनें विशेष तरीके से मच्छरों को दूर भगाने के लिए डिज़ाइन की जाती है। इसके अलावा, कीटनाशक दवाओं का उपयोग भी मच्छरों के प्रकोप को कम करता है। मलेरिया टीम द्वारा यह कार्य करना स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

