
Plast Pack 2025 : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के लाभगंगा में आयोजित मध्य भारत के सबसे बड़े एग्जीबिशन प्लास्ट पैक 2025 का रविवार को समापन हो गया। चार दिवसीय इस एग्जीबिशन में न सिर्फ 700 करोड़ से अधिक के व्यापार का रिकॉर्ड बना बल्कि कई युवाओं को रोजगार मिला। इस प्रदर्शनी की सफलता से उत्साहित आयोजक अगले वर्ष और बड़े पैमाने पर आयोजन करने की तैयारी में जुट गए है।
मध्यभारत के सबसे बड़े ट्रेड फेयर प्लास्ट पैक 2025 में 400 से अधिक नेशनल और इंटरनेशनल कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाए थे जिसमें प्लास्टिक, पैकेजिंग, और पेट्रोकेमिकल्स से जुड़े प्रोडक्ट्स और तकनीक का प्रदर्शन किया गया। चार दिवसीय इस ट्रेड फेयर को करीब एक लाख लोगों ने देखा। रविवार को इस ट्रेड फेयर का समापन हुआ जिसमें सांसद शंकर लालवानी ने बेस्ट स्टॉल, बेस्ट प्रोडक्ट सहित अन्य केटेगरी में एग्जीबिटर्स को सम्मानित किया। समापन के इस अवसर पर शंकर लालवानी ने मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की और से आश्वस्त किया कि अगली बार ट्रेड फेयर के लिए और बड़ी जगह उपलब्ध कराई जाएगी।
युवाओं को मिली नौकरी
फेयर के समापन के बाद इंडियन प्लास्ट पैक फोरम के अध्यक्ष सचिन बंसल ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि इस फेयर के माध्यम से 700 करोड़ से अधिक का व्यापार हुआ जो मध्यप्रदेश को एक औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। युवाओंं को इस उद्योग में रोजगार देने के लिए जॉब फेयर भी आयोजित किया गया था, इस जॉब फेयर सोच से बढ़कर युवाओं को तो जॉब मिल गया जबकि कई युवा फाइनल इंटरव्यू के लिए चिह्नित हुए है।
[dgv_vimeo_video id=”1046171335″]
प्लास्टिक पार्क के लिए जमीन की मांग
अध्यक्ष बंसल ने कहा कि शासन की और से हमे काफी सहयोग मिला, हमने प्लास्टिक पार्क के लिए जमीन की मांग की थी, डोडी के पास जमीन दिखाई गई है, लेकिन हमारे उद्योगपति पीथमपुर में अधिक रुचि रख रहे है। इस बार मिले बेहतर प्रतिशत से उत्साहित आयोजन अगली बार और बड़ा ट्रेड फेयर आयोजन करने की तैयारी में जुड़ गए हैं अभी से ही 50% स्टॉल की बुकिंग भी हो चुकी है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”1046170137″]
