चलते ट्रक में अचानक लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

चलते ट्रक में अचानक लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

इंदौर।
मध्यप्रदेश के इंदौर में आज शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां एक चलते ट्रक में भीषण आग लग गई।देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया और फिर ड्राइवर और कंडक्टर ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई है।सूचमा मिलते ही फायर बिग्रेड और पुलिस मौके पर पहुंची।हालांकि तबतक ट्रक धूं धूं करके पूरा जल चुका था।

मिली जानकारी के अनुसार, एक ट्रक प्लास्टिक सामान भरकर जा रहा था, तभी सांवेर रोड पर अचानक धुंआ उठने के बाद ट्रक में भीषण आग लग गई। ड्राइवर और कंडक्टर ने तत्काल ट्रक को सड़क किनारे खड़ा किया और फिर कूदकर अपनी जान बचाई है।आग का धुआं इतना तेज था कि कई दूर तरह देखा जा सकता था। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने हादसे की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी।काफी मशक्कत के बाद मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। इधर पुलिस के पहुंचने से पहले ही ड्राइवर और कंडक्टर वहां से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews