राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों को नहीं मिली सुविधा, डीईओ से की शिकायत

राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों को नहीं मिली सुविधा, डीईओ से की शिकायत

Indore News : इंदौर में शिक्षा विभाग के राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें शामिल संभाग की टीम को किट एवं भोजन की सुविधा नहीं मिली, जिससे खिलाड़ियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में पिट़्टू के खिलाडिय़ों ने शिकायत भी की है। आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला…

डीईओ से की शिकायत

दरअसल, राज्य स्तरीय पिट्टू की प्रतियोगिता में संभाग के खिलाडिय़ों को किट नहीं दी गई। खेल प्रतियोगिता में पूरे दिन खिलाड़ी वहां मौजूद रहे लेकिन उन्हें खाना भी नहीं दिया गया। वहीं, खिलाडिय़ों अथवा कोच आदि को किसी तरक का भुगतान भी नहीं किया गया जबकि बाऊचर पर हस्ताक्षर करवाए गए। इसको लेकर अब कोच और खिलाडिय़ों ने मोर्चा खोल दिया और जिला शिक्षा अधिकारी को शिकायत की है। प्रतियोगिता के दौरान हुई अनियमितता को लेकर इंदौर संभाग की टीम के आठ बालक एवं आठ बालिकाओं ने शिकायत की है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews