पीएम के स्वागत में सड़क के दोनों तरफ खड़े रहे लोग, मोदी ने हाथ हिलाकर किया अभिवादन

pm-narendra-modi-in-indore

 इंदौर। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के बाद अब चौथे चरण पर राजनीतिक दलों का फोकस है| जिसमे इंदौर सीट भी शामिल हैं| इसी के चलते आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी सभा है| पीएम मोदी इंदौर पहुँच चुके हैं और सभा को सम्बोधित कर रहे हैं|  प्रधानमंत्री की सभा के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।  इससे पहले जब मोड़ सड़क से गुजरे तो दोनों तरफ लोगों का हुजूम देखने को मिला, वहीं कार में से ही पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया| एयरपोर्ट से सभा स्‍थल पहुंचने वाले मार्ग के दोनों ओर बड़ी संख्‍या में लोग मोदी की एक झलक देखने के लिए बेकरार नजर आए। इस दौरान लोगों ने जमकर मोदी, मोदी के नारे लगाए।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews