
Indore News : इंदौर में गुरुवार देर रात छोटे वाली थाना क्षेत्र में कुछ युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया था। जिसपर सीएम ने पूरे मामले का संज्ञान लिया था। जिसके बाद तुकोगंज पुलिस द्वारा शुक्रवार देर रात तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही, चाकू मारने वाले तीन आरोपियों को रिमांड में लिया गया है। वहीं, अन्य आरोपियों को पुलिस ने जुडिशल रिमांड पर भेज दिया है। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…
[dgv_vimeo_video id=”830790415″]
[dgv_vimeo_video id=”830791024″]
टीआई ने दी ये जानकारी
मामले को लेकर थाना प्रभारी कमलेश शर्मा ने बताया कि निजी मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्रा गुरुवार देर रात खाना खाकर वापस लौट रहे थे। उसी दौरान तुकोगंज थाना क्षेत्र में कुछ मुस्लिम युवकों ने युवती को रोका। इस दौरान दोनों पक्षों में काफी देर विवाद हुआ जो कि इतना बढ़ गया कि आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। तभी कुछ युवकों ने राह चलते हिमांशु और यश पर चाकू से हमला कर दिया।
[dgv_vimeo_video id=”830790000″]
CM शिवराज सिंह ने लिया था संज्ञान
वहीं, पूरे मामले में सीएम शिवराज सिंह ने संज्ञान लिया था। घटना में शामिल शोएब, मुजम्मिल, शेख, अरबाज, शावेज, आमिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों पर मारपीट सहित बलवा की धारा में भी प्रकरण भी दर्ज किया गया है। साथ ही, सभी से पुछताछ जारी है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

