
Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक 20 साल की महिला ने अपने साथ हुई छेड़छाड़ की शिकायत की है। हालांकि, पुलिस ने मामले को दर्ज करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया है। वहीं पुलिस घटना को लेकर पूछताछ कर रही है।
ये है पूरा मामला
इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के नायता मुंडला इलाके में रहने वाला महिला ने थाने में शिकायत करते हुए कहा कि जब वह सड़क पर अकेली जा रही थी तो उस वक्त उसकी मर्जी के बगैर आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया और फिर विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा ने बताया कि आरोपी ने सिल्वर स्प्रिंग फेस 1 की आम सड़क पर आरोपी विकास ने अपनी इस नापाक हरकत को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और जान से मार देने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आलोक शर्मा ने यह भी कहा कि आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
[dgv_vimeo_video id=”909440904″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
