मालिक को चूना लगाने वाले कर्मचारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दूसरे आरोपी की तलाश जारी

Indore News

Indore News: इंदौर में धोखाधड़ी के मामले में इंदौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जहां एमजी रोड पुलिस ने मालिक को चूना लगाने वाले कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश पुलिस द्वारा जारी है। आरोपी कर्मचारी द्वारा ऑनलाइन धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया गया था।

ये है पूरा मामला

धोखाधड़ी का यह मामला इंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र के जेल रोड का है। जहां दुकान संचालित करने वाले सोहन चौहान नमक फरियादी ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी कि उसकी दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी हरप्रीत और प्रभजोत सिंह ने ग्राहकों से मिलने वाले रुपए की धोखाधड़ी करके अपने अकाउंट में ट्रांसफर करवा लिया था।

ओटीपी के जरिए हुआ धोखाधड़ी

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि दोनों कर्मचारियों द्वारा ओटीपी के माध्यम से यह धोखाधड़ी की गई है। जिन्होंने ढाई लाख रुपए से अधिक की धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया है। फरियादी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना में शामिल एक आरोपी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”880899928″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews