चेन लूट के तीन आरोपी पुलिस गिरफ्त में, सामने आया लॉक डाउन का इफेक्ट

चेन लूट के तीन आरोपी पुलिस गिरफ्त में, सामने आया लॉक डाउन का इफेक्ट

इंदौर, आकाश धोलपुरे।  लॉक डाउन (Lock Down) के साइड इफेक्ट एक बार फिर सामने नजर आ रहे हैं। दरअसल, इंदौर (Indore) में एक ही दिन में तीन अलग – अलग थाना क्षेत्रों परदेशीपुरा, हीरानगर और बाणगंगा थाना क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया था। तीन अलग – अलग क्षेत्रो में महिलाओं के साथ हुई चेन स्नेचिंग की वारदात सामने आने के बाद पुलिस के आला अधिकारी हरकत में आये। इसके बाद तीनों थाना क्षेत्रों की संयुक्त टीम ने खोजबीन शुरू की और आखिरकार पुलिस ने अपनी इंटलीजेंस दिखाते हुए महज 24 घण्टे के भीतर सीसीटीवी कैमरों और अन्य तथ्यों के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ के दौरान बदमाशों ने चेन स्नेचिंग की वारदात को कबूलने के साथ ही अन्य वारदातों को भी कबूला है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी हुई सोने की तीन चेन, भगवान की मूर्ति, गैस सिलेंडर और टीवी बरामद की है। बता दे कि 30 अगस्त को गोविंद नगर खरचा के रहने वाले गोपाल अग्रवाल के यहां अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देकर भगवान की मूर्ति, मंगलसूत्र व अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया था। वही उसी दिन आरोपियों ने तीन थाना क्षेत्रो  में एक साथ तीन चैन स्नेचिंग की वारदात को भी अंजाम दिया था। जिसके बाद तफ्तीश में पुलिस को पता चला कि आरोपियों ने कुल 3 लाख के सामान को चुराया था।

ये भी पढ़ें – क्या चूड़ी वाला अपराधी था और क्या उसने अपराध किया, इसकी जांच हो- पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा

सीएसपी निहित उपाध्याय ने बताया कि पकड़े गए आरोपी एक साथ जिस जगह काम करते थे वो संस्थान कोरोना के चलते लगे लॉकडाउन की वजह से बंद हो गया था। ऐसे में बेरोजगारी के चलते उन्होने चैन स्नेचिंग और लूट की वारदातों को अंजाम देकर रुपये कमाने चाहे लेकिन अब सभी पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस की माने तो आरोपी नशे के भी आदि थे और काम बंद होने के चलते वो अपनी लत को पूरा नही कर पा रहे थे। हालांकि, पकड़े गए तीनो आरोपी चोरी व लूट के माल को लेकर शहर के बाहर भागने की फिराक में थे लेकिन इसके पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर उनके सही अंजाम तक पहुँचा दिया है।

ये भी पढ़ें – Bhind: नौकरी के लिए दुबई से अचानक आया कॉल, गाइडलाइंस बनी परेशानी, तो सिंधिया ने ऐसे की बेटी की मदद

https://vimeo.com/595213142

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews