चांदी को सोना बनाकर लोन लेने वाले तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार

Indore police station Tilak Nagar

Indore News : इंदौर के थाना तिलक नगर में जालसाजी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के अनुसार तीनों आरोपी उन्ही बैंकों को टारगेट करते थे जो फायनेंस या जो सोने पर लोन देते थे। पकड़े गए आरोपियों में से दो आरोपी वाराणसी निवासी और एक इंदौर के है। आरोपियों ने थाना क्षेत्र में स्थित एक्सिस बैंक में नकली सोना रखकर लोन उठाया था और रखे गए सोने की नकली होने की शिनाख्त होने पर मुकदमा दर्ज कराया और पुलिस ने दर्ज मुकदमे के तहत आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह है पूरा मामला

पुलिस थाना तिलक नगर ने तीन शातिर धोखेबाजों को गिरफ्तार किया है और तीनों की गिरफ्तारी को लेकर इलाके के एडिशनल डीसीपी ने पकड़े गए आरोपियों के अपराध करने के तरीके की विस्तृत जानकारी मीडिया को देते हुए तीनों का पकड़ा जाना बताया। गिरफ्तार आरोपियों में राकेश मंडलोई नामक आरोपी ने किसी और की आईडी फर्जी तरीके से बना कर एक्सिस बैंक में नकली सोना देकर लोन लेने का प्रयास किया लेकिन लोन की प्रक्रिया सोने को जाँचने और परखने के बाद ही पूरी होती है।

criminal

इस दौरान आरोपी द्वारा दिया गया सोना नकली पाया गया और बैंक ने तत्काल पुलिस को खबर दी इसके बाद सरगना सहित तीन लोग इस धोखेबाजी के खेल में शामिल निकले जो कि पुलिस गिरफ्त में है और पुलिस अब इनका रिमांड लेकर अन्य की गई घटनाओं की जानकारी भी निकलेगी दो आरोपी जो मुख्य रूप से वाराणसी के रहने वाले हैं उनको लेकर अमरेंद्र सिंह ने कहा कि दोनों पढ़े लिखे और फाइनेंस के संबंध में काफी समझदार हैं कुल मिलाकर तीनों आरोपियों ने खेल को रचा लेकिन नाकामयाब रहे।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”875191336″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews