चाकूबाज डांसर्स की निकली हेकड़ी, पुलिस ने किया गिरफ्तार, लगवाई उठक बैठक

पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने ले आई और उनसे पूछताछ की और फिर उनकी इस हरकत के लिए उनसे उठक बैठक लगवाई और कसम खिलाई कि फिर कभी वे ऐसा नहीं करेंगे
Police Station Azad Nagar Indore

इंदौर में पुलिस ने दो ऐसे युवकों को गिरफ्तार किया है जो सड़क पर चाकू हाथ में लेकर डांस कर रहे थे, एक युवक चाकू को कभी मुंह में रख रहा था कभी लहरा रहा था, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और दोनों युवकों को आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने थाने ले जाकर आरोपियों से उठक बैतःल लगवाई और दोबारा ऐसा नहीं करने का वादा लिया।

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि आज़ाद नगर इलाके में दो युवकों का चाकू लहराते हुए डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो में ढोल की ठप पर युवक चाकू लेकर दंद कर रहा था उसके आसपास भीड़ जमा थी, पुलिस थाने को युवकों का पता लगाने के निर्देश दिए गए थे।

दोनों आरोपी गिरफ्तार, चाकू बरामद   

उन्होंने बताया कि आजाद नगर थाना पुलिस ने युवकों का पता लगाकर उन्हें  गिरफ्तार कर लिया,  युवकों के पास से चाकू भी बरामद किए गए हैं। दोनों युवकों की पहचान हुई है आरोपी खुलेआम सड़क पर चाकू लहराते हुए डांस कर रहे थे जो कानून का उल्लंघन है।

पुराने रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस 

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है और उनके खिलाफ पहले से भी कुछ प्रकरण दर्ज होने की जानकारी सामने आई है फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”1086367821″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews