इंदौर एमवाय अस्पताल में जन्मदिन मनाना पड़ा भारी, पुलिस ने कान पकड़कर मंगवाई माफी

घटना के बाद अस्पताल में एक बैठक भी आयोजित की गई जिसमें एंबुलेंस संचालक और आने वाले मरीज को लेकर किस तरह समन्वय स्थापित किया जाए इस पर चर्चा की गई बैठक में अस्पताल अधीक्षक भी शामिल थे।
indore police

Indore News : इंदौर संभाग का सबसे बड़ा शासकीय एम.वाय. हॉस्पिटल हमेशा सुर्खियों में बना रहता है, जहाँ एमवाय अस्पताल में शक्ति प्रदर्शन करने और केक कटिंग करने का सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, पुलिस ने पांच आरोपियों को सबक भी सीखा दिया है।

पुलिस ने कान पकड़कर मंगवाई माफी

इंदौर के एम वाय हॉस्पिटल परिसर में फूल मालाओं के साथ स्वागत करने का मामला सामने आया था, मामले को लेकर एसीपी ने बताया कि मामला एमवाय हॉस्पिटल के एंबुलेंस संचालकों से जुड़ा हुआ है आरोपियों ने हॉस्पिटल में परिसर में ही जन्म दिन का केक काटा कुछ लोगो के द्वारा फूल माला पहनाकर स्वागत किया था जिसका वीडियो सोशल इस तरह से वायरल हो रहा है वायलर वीडियो के आधार पर जो कुछ लोगो को थानां प्रभारी द्वारा थाने पर बुलाया गया जिसमें माफी मांगी गई ओर माफीनामा लिखित दिया गया। आगे से ऐसे किसी स्थान पर ये काम नही करेंगे।

जन्म दिन में शिरकत करने वालो में कुछ लोग ऐसे है जो थानां विजय नगर में आरोपी है और एंबुलेंस संचालक है और इनके बीच में विवाद होने की आशंका है ऐसे भी आवेदन प्राप्त होने की बात एसीपी तुषार सिंह ने कही घटना में शामिल लोगों को लेकर एसीपी ने कहा अपराधिक रिकॉर्ड वालों पर कि प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। घटना के बाद अस्पताल में एक बैठक भी आयोजित की गई जिसमें एंबुलेंस संचालक और आने वाले मरीज को लेकर किस तरह समन्वय स्थापित किया जाए इस पर चर्चा की गई बैठक में अस्पताल अधीक्षक भी शामिल थे।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1000792205″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews