
Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में बदमाशों के हौसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे हैं। दिन दहाड़े चोरी, डकैती, चाकूबाजी, हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। जिसका एक ताजा मामला आज ही सामने आया है, जहां एक व्यापारी पर दो बदमाशों ने पीछे से आकर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जिसके बाद घायल व्यापारी ने थाने पहुंचकर थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है।
मल्हारगंज थाने का मामला
दरअसल, मामला मल्हारगंज थाना क्षेत्र का है। जब इस वारदात को अंजाम दिया गया, जोकि अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि फरियादी सराफा क्षेत्र में सोने-चांदी का व्यापारी हैं, जो देर शाम किसी काम से बाजार से गुजर रहे थे। तभी पीछे से आए दो बदमाशों ने घायल राहुल के सिर और गले पर चाकू से हमला कर दिया।
आरोपियों की तलाश जारी
वहीं, डीसीपी विनोद कुमार मीना ने कहा कि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा। इधर, घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
[dgv_vimeo_video id=”1004818125″]
[dgv_vimeo_video id=”1004818737″]
इंदौर, शकील अंसारी
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

