
Indore News : इंदौर में शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 9 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई जो शराब पीकर वाहन चला रहे थे। बता दें कि थाना विजयनगर थाना लसूडिया और कनाडिया की पूरी टीम देर रात तक सड़कों पर वाहन चेकिंग करते दिखाई दी, जहां एडिशनल एसपी और एसीपीसी भी उनके साथ मौजूद रहे।
एसीपी ने दी ये जानकारी
शराब पीकर वाहन चलाना हादसे को न्योता देना है। इसलिए देर रात पब के बाहर शराब पीकर निकलने वाले चालकों की तलाशी ली गई, जिसमें वो शराब के नशे में गाड़ी चलाते पकड़े गए। आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे ताकि आए-दिन होने वाले हादसों को रोका जा सका- अभिषेक आंनद, एसीपी
[dgv_vimeo_video id=”828737899″]
[dgv_vimeo_video id=”828738254″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

