इंदौर में पुलिस ने लूट का किया बड़ा खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

indore

Indore News : इंदौर के जूनी थाना क्षेत्र के गुलजार चौराहा पर व्यापारी के साथ हुई लूट का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लुटे रूपए और लूट में इस्तेमाल एक स्कूटर और एक चाकू को जप्त किया है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि घटना कुछ इस प्रकार है कि फरियादी रेत का व्यापार करता है वह पार्टी से पेमेंट लेकर घर लौट ही रहा था तभी पार्टी का फोन आया कि आपको दिए पेमेंट में रुपये ज़्यादा पहुंच गए है इतना सुनने के बाद पार्टी और फरियादी चौराहे पर खड़े होकर नोट गिन रहें थे। तभी एक स्कूटर से निकले लुटेरों ने फरियादी की तरफ देखा और अपने स्कूटर को रोककर चौराहे पर खड़े व्यापारी और उसके साथी को धक्का मारा और रुपये का बैग छीनाकर रफू चक्कर हो गए। पीड़ित व्यापारी ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी थी पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

[dgv_vimeo_video id=”901192488″]

घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस थाना जूनी इंदौर की टीम ने अपने  मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर लगातार घटना स्थल और उसके आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और पुलिस आरोपियों के घर के पास जा पहुँची। मुखबिर और आसपास के लोगों ने वीडियो / फोटो के आधार पर तीन आरोपियों में से एक की पहचान कबीरसिंह साहू निवासी वीरसावरकर नगर के रूप में हुई पुलिस ने कबीरसिंह को  हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना कबूला  जिस पर पुलिस ने तीनों आरोपियों कबीरसिंह साहू,करण  साहू और ऋषि कालरा  को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि दिनांक 06 जनवरी को रात के समय तीनों दोस्त पार्टी करने के लिये महू तरफ गये थे दिनांक 6 व 7 जनवरी की रात को पार्टी करके वापस आते समय गुलजार चौराहा पर एक व्यक्ति जिसके पास बैग था उससे वैग छीनकर भाग गये थे बैग में रखे रूपयों से नशा किया कुछ बचे रूपये आपस में बाँट लिया तीनों आरोपियों से पुलिस ने 40 हजार रूपये जप्त किये व घटना में प्रयुक्त एक बाइक और एक चाकू भी जप्त किया गया अब पुलिस आरोपियों से आगे हुई लूट की वारदात के बारे में पूछताछ कर रही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”901192094″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews