पुलिस अधिकारी ने पेश की इंसानियत की मिसाल, थाना प्रभारी के इलाज के लिये खर्चे हजारों रूपये

पुलिस अधिकारी ने पेश की इंसानियत की मिसाल, थाना प्रभारी के इलाज के लिये खर्चे हजारों रूपये

इंदौर/आकाश धोलपुरे

इंदौर में कोरोना के बढ़ते संकट के बीच कई ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं जिनसे इंसानियत पर फिर भरोसा बरकरार हो जाता है। ऐसा ही मामला है एक पुलिस अधिकारी से जुड़ा हुआ। दरअसल जूनी इंदौर थाना प्रभारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए और उसके बाद से उनका इलाज अरविन्दों अस्पताल में चल रहा है। हालांकि उनकी हालत स्थिर बनी हुई है लेकिन इस दौरान महंगी दवाओं और इंजेक्शन की जरूरत पड़ रही है।

उनके इलाज के दौरान डाक्टर्स की टीम ने एक इंजेक्शन मंगवाया जिसकी कीमत करीब 32 हजार रूपये थी। थाना स्टॉफ 32 हजार रूपये कीमत के इंजेक्शन को क्रय करने हेतु चिंतित था अतः वह परस्पर पैसे एकत्रित करने का विचार बना रहे थे, तभी पुलिस अधीक्षक पश्चिम महेश चन्द्र जैन वहां पहुंचे और उन्हें सारी बात पता चली। ये सुनते ही उन्होंने तुरंत अपने ड्राईवर को एटीएम कार्ड देते हुये एटीएम मशीन से पैसे निकाल लाने को कहा और फिर इंजेक्शन खरीदने के निर्देश दिए। इस समय दवा बाजार में उस इंजेक्शन की मांग अधिक होने से उपलब्धता कम है इसलिये महेश चंद्र जैन ने भविष्य में इसकी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुये 2 अतिरिक्त इंजेक्शन भी खरीदवा कर अस्पताल में डाक्टर्स की टीम के पास भेज दिये है। इतना ही नहीं वे खुद रोज अस्पताल में भर्ती प्रत्येक पुलिसकर्मी से दिन में दो बार फोन कर बात कर उनका स्वास्थ्य संबंधी हालचाल जान रहे हैं। उनके इस व्यवहार ने जहां पुलिस विभाग में सबका दिल जीत लिया है, वहीं मानवीयता की भी मिसाल पेश की है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews