
Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कड़ाके की सर्दी में बंद कमरे में हीटर लगाकर 15 व्यक्ति ताश की गड्डी से हार और जीत का दांव लगा रहे थे। कनाडिया पुलिस ने 15 जुआरियों को गिरफ्तार किया है जिसके पास से तकरीबन एक लाख नगद बरामद किया गया है। पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि बिचोली मरदाना क्षेत्र के समीप एक टेकरी है जहां बंद कमरे में कुछ जुआरी जुआ खेल रहे हैं सूचना के बाद तिलक नगर पुलिस की टीम ने अलग-अलग मार्गों से मौके पर पहुंचकर छापामार कार्रवाई की गई। तो 15 जुआरी पुलिस को मिले मौके से ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया इनके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर विधिवत कानूनी कार्रवाई की गई।
पुलिस ने नगदी और ताश की गड्डी बरामद की
बताया जा रहा है कि बहुत पहले से यहां पर इस तरह की अनैतिक गतिविधि संचालित हो रही थी लेकिन पुलिस को मुखबिर द्वारा पुख्ता जानकारी मिली जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर इन जुआरियों को पकड़ा है मौके से पुलिस ने नगदी और ताश की गड्डी बरामद की है।
जुआरी लगा रहे थे हार जीत का दांव
गौरतलब है कि पकड़े गए सभी जारी अलग-अलग थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं जो हार जीत का जुआ खेल रहे थे।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”1046442400″]
