इंदौर में पुलिस ने चोरी का मामला किया दर्ज, घटना सीसीटीवी में हुई कैद

indore dwarika police station

Indore News : इंदौर के द्वारकापुरी में एक चोर ने चोरी की वारदात को अजांम दिया है चोर ने पहले पूरे मोहल्ले की काफी देर तक रैकी की। इसके बाद पड़ोस की गैलरी से अंदर घर में आया और फिर वारदात को अजांम देने लगा। इस दौरान बच्चे के उठने की आवाज से घबरा कर पहली मंजिल की केबल को पकड़कर नीचे कूदकर फरार हो गया पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि द्वारकापुरी पुलिस के अनुसार क्षेत्र में रहने वाले पंकज गायकवाड़ ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार के यहां एक समारोह में शामिल होने गए थे। 18 फरवरी की रात एक बजे घर आए और सो गए। इसके बाद पड़ोसी की गैलरी से उनके यहां चोर घुस गया। चोर ने फरियादी के घर से सोने चांदी की ज्वेलरी व केश चुरा लिये। इस दौरान बेटे अथर्व की नींद खुली तो उसने परछाई देखी और घरवालों को उठाया।

शोर मचाने पर चोर छत से से जा रही केबल से लटककर नीचे कूदा और फरार हो गया शिकायत के आधार पर पुलिस ने फुटेज देखने की बात कही। एक दिन बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखें फिर मामले में चोरी को लेकर प्रकरण दर्ज किया है वहीं फुटेज के आधार पर चोर की तलाश की जा रही है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”915204394″]

[dgv_vimeo_video id=”915204820″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews