पुलिस ने एक नन्हीं बच्ची से ले ली उसकी पॉकेट मनी, जानिये क्यों

पुलिस ने एक नन्हीं बच्ची से ले ली उसकी पॉकेट मनी, जानिये क्यों

इंदौर/आकाश धोलपुरे

कोरोना के गहराते संकट के बीच इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र से एक विश्वास बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक डॉक्टर की मासूम बेटी की संवेदशीलता ने इंदौर पुलिस को उसका कायल बना दिया।

दरअसल, इंदौर के विजय नगर में पुलिस शुक्रवार रात पेट्रोलिंग कर रही थी उसी दौरान एक पिता ने गुहार लगाई की आज उनकी बेटी का जन्मदिन है और रक्षा करने वाले वारियर्स के साथ वो उसे सेलिब्रेट करना चाहती है। इसके बाद पुलिस उस बेटी के घर पहुंची जहां उसने लंबे समय से बर्थ डे गिफ्ट के लिए जुटाई गई पॉकेट मनी पुलिस को सौंप दी और कहा कि इन पैसों को वो मजदूरों तक पहुंचा दे ताकि उनको कुछ राहत मिल सके। इतना ही नही बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए डॉक्टर परिवार ने कोरोना वारियर्स के रूप में मौजूद इंदौर पुलिस के अधिकारियों व जवानों को मास्क और सेनेटाइजर भी दिए।

इसके बाद पुलिस ने मासूम बच्ची को उसके जन्मदिन का तोहफा भी दिया। विजय नगर थाना प्रभारी तहजीब काजी ने बताया कि बच्ची की संवेदना देखकर पुलिस का जज्बा और विश्वास बढ़ा है इसके साथ ही उन्होंने मासूम बेटी को जन्मदिन की बधाई भी दी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews