तलवार लेकर लोगों को डराने वाले का पुलिस ने निकाला जुलूस

तलवार लेकर लोगों को डराने वाले का पुलिस ने निकाला जुलूस

INDORE  NEWS : मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पिछले दिनों एक युवक का तलवार लहराते ओर लोगो को डराते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था पूरा मामला सदर बाजार थाना क्षेत्र का था, इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया वही उसी क्षेत्र में उसका जुलूस भी निकाला और क्षेत्र के लोगो ने माफी भी मंगवाई।

[dgv_vimeo_video id=”860470192″]

यह था मामला 

आपको बता दे पूरा मामला इंदौर में सदर बाजार थाना क्षेत्र के अहिल्या पलटन का है यहां के रहने वाले आनंद का पिछले दिनों तलवार लहराते ओर डराते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जैसे ही मामले की जानकारी डीसीपी आदित्य मिश्रा को लगी वैसे ही सदर बाजार पुलिस को इसे पकड़ने के निर्देश दिए तब पुलिस ने इस मामले में तलाश की तो यह वीडियो आनंद नाम के युवक का मिला जिसके बाद पुलिस ने आज उसे उसके घर अहिल्या पलटन से गिरफ्तार कर लिया वही आंनद का उसी क्षेत्र में जुलूस भी निकाला और क्षेत्र के लोगो से माफी भी मंगवाई ओर साथ ही उठक बैठक भी लगवाई गई।

[dgv_vimeo_video id=”860469930″]

इंदौर से शकील सिकंदर की रिपोर्ट 

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews