Indore News : राशन घोटाले में पुलिस मांगेगी हाईकोर्ट से रिमांड, अब तक 5 गिरफ्तार

INDORE

इंदौर, आकाश धोलपुरे। गरीबो को मिलने वाले राशन पर गिद्ध की तरह नजर जमाकर उसे उड़ाने वाले इंदौर (Indore ) दवे बंधुओ को पुलिस (Indore Police) ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को पुलिस राशन घोटाले (Indore Ration Scam)  का जाल बुनकर 80 लाख रुपये का राशन हजम करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जबलपुर हाईकोर्ट ने अनूपपूर कलेक्टर को दिया यह आदेश, ये है पूरा मामला

दरअसल, इस मामले की जांच कर एसआईटी (SIT) की टीम ने शनिवार को 55 साल के भरत दवे, 57 साल के श्याम दवे, 32 वर्षीय धीतेश दवे और 27 वर्षीय कमलेश कनाडे को राजीव गांधी चौराहे से गिरफ्तार (Arrest) किया है। इसके बाद चारो राशन माफियाओं को भंवरकुआं थाने पर रखा गया है जहां से पुलिस आज रविवार को चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड (Police Remand) मांगेगी।

बता दे कि राशन माफियाओं के सरगना श्याम दवे और भरत दवे पर रासुका लगाई जा चुकी है। इसके पहले श्याम दवे का साला घोटाले में आरोपी के रूप में 3 दिन पहले रावजी बाजार थाने में सरेंडर कर चुका है और 5 दिन की रिमांड के बाद पुलिस उसे सोमवार को फिर से हाईकोर्ट (Indore High Court) में पेश करेगी।

भंवरकुआं टीआई संतोष दूधी ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी और राशन घोटाले पर पूछताछ की जाएगी। लॉक डाउन (Lock Down) के दौरान 80 लाख का घोटाला (Scam) करने वाले श्याम दवे और भरत दवे सहित कुल 31 राशन माफियाओं की पहचान हो चुकी है और पुलिस जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर महाघोटाले से जुड़े अन्य लोगो के चेहरे और नाम उजागर कर सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews