
Indore News : इंदौर के सदर बाजार थाने में पदस्थ एक सिपाही ने रविवार दोपहर अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी मृतक के घर में किसी तरह का कोई सुसाइट नोट या फिर व्हाट्सएप चेटिंग नही मिली है पुलिस ने मामला जांच में लिया है।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि यह पूरा मामला इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र का है जहां सदर बाजार थाने में पदस्थ सिपाही ने अपने निवास स्थान गांधी नगर क्षेत्र स्थित समर्थ सिटी में अपने घर में फांसी लगा ली। वह दोपहर में घर पर अकेला था। इस दौरान उसने यह कदम उठा लिया। मौके पर सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले में जांच की जा रही है।
महेश ने कुछ समय पहले ही गांधी नगर में नया घर बनाया था। उसके परिवार में दो बच्चे और पत्नी हैं डीसीपी के अनुसार मृतक कुछ समय से थाने भी नहीं जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है वहीं उनके परिवार से भी संपर्क किया गया है और उनके बयान लिए जा रहे है। और बयानों पुलिस की जांच के बाद ही खुदकुशी की स्तिथि साफ होगी।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”997771252″]
