Pravasi Bharatiya Sammelan : नरोत्तम मिश्रा ने ली अधिकारियों की बैठक, तैयारियों का जायज़ा लिया

Pravasi Bharatiya Sammelan : नरोत्तम मिश्रा ने ली अधिकारियों की बैठक, तैयारियों का जायज़ा लिया

Pravasi Bharatiya Sammelan : गृह मंत्री और इंदौर के प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा और जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने आज प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों के साथ बैठक ली। उन्होने कहा कि ये एक ऐतिहासिक कार्यक्रम होने जा रहा है और अब तक लगभग 3800 रजिस्ट्रेशन प्रवासी भारतीयों के हो चुके हैं और लोगों का आना प्रारंभ भी हो चुका है।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ‘आज मुख्यमंत्री भी इंदौर पहुंचेंगे और उनकी तरफ से भोज भी है आज। सारी व्यवस्थाओं और सुरक्षा के समस्त इंतजाम कर लिए गए हैं। ये सम्मेलन मध्य प्रदेश के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इंदौर और प्रदेश के लिए ये हर्ष का क्षण है। इंदौर ऐसा शहर है जो पर क्षेत्र में नंबर वन आ रहा है और ऐसा ये पहला प्रयोग होगा देश के अंदर जब प्रवासी भारतीय अतिथि बनकर लोगों के घरों में रहेंगे। होम स्टे भी रखा गया है और उसके भी काफी रजिस्ट्रेशन हुए हैं।’

प्रवासी भारतीय सम्मेलन में दो देशों सुरीनामा और गुयाना के राष्ट्रपति आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 तारीख को कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे वहीं 10 तारीख को भारत की महामहिल राष्ट्रपति भी यहां पहुंचेंगीं। गृहमंत्री ने कहा कि पूरा इंदौर पलक पांवड़े बिछाकर अतिथियों के स्वागत के लिए तैयार है। 8 तारीख को ये कार्यक्रम शुरू हो जाएगा और उस दिन युवा प्रवासी रहेंगे। बता दें कि 8,9 और 10 जनवरी को होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री करेंगे। इसके बाद 11 व 12 जनवरी को ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट होने जा रहा है। यहां दुनियाभर के 80 से ज्यादा देशों के प्रवासी भारतीय मध्यप्रदेश आएंगे। इसके लिए सरकार ने सारी तैयारियां की है। शहर की साफ-सफाई समेत होटल की व्यवस्था और ऑटो रिक्शा चालकों के व्यवहार में सुधार लाने की बात पर भी जोर दिया जा रहा है। इसी के  साथ इंदौर, उज्जैन सहित आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews