Pravasi Bhartiya Divas : इंदौर में नहीं होगी भारी वाहनों की एंट्री, उज्जैन और खंडवा रोड पर भी रहेगा प्रतिबंध

pravasi bhartiya divas

Pravasi Bhartiya Divas : इंदौर में जनवरी के महीने में प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट होने वाली है। इसके लिए अभी से ही इंदौर प्रशासन ने तैयारियां करना शुरू कर दी है। जोरो जोरो से इस सम्मेलन और समिट की तैयारियां की जा रही है। क्योंकि विदेशों से मेहमान इंदौर इसमें शामिल होने के लिए आने वाले हैं। इस वजह से प्रवासी भारतीय सम्मेलन और इन्वेस्टर्स समिट के दौरान इंदौर में भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।

ऐसे में भारी वाहन उज्जैन और खंडवा रोड पर भी नहीं चलाए जा सकेंगे। इसको लेकर यातायात विभाग ने ट्रांसपोर्टर को निर्देश भी प्लान बना कर दे दिए हैं। हालांकि कुछ मार्ग ऐसे होंगे जिनका उपयोग कर भारी वाहनों का संचालन किया जा सकेगा। इतना ही नहीं सड़क किनारे भी भारी वाहनों के खड़े रखने पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। इसके बाद सड़क किनारे वाहन खड़े नहीं किए जा सकेंगे।

जानकारी के मुताबिक, अभी इंदौर शहर में हर दिन हजारों वाहन लोडिंग और अनलोडिंग होते हैं। ऐसे में उनकी पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने की वजह से सड़क के किनारे ही उन्हें खड़ा कर दिया जाता है। सबसे ज्यादा देवास नाका, नेमावर रोड और आगरा-मुंबई बाईपास पर भारी वाहन खड़े हुए देखने को मिलते हैं। इसके लिए ट्रक ऑपरेटर एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सीएल मुकाती का कहना है कि पार्किंग के लिए एसोसिएशन ने वैकल्पिक स्थान चिन्हित करने की मांग की है। इस मांग पर सांसद ने अधिकारियों को निर्देश देकर स्थान उपलब्ध करवाने के लिए कहा है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews